Blogger
जय जालोर
On Blogger since: June 2009
Profile views: 1,487

My blogs

About me

Locationjalore, Rajasthan, India
Introductionमारवाड़ के दक्षिण पिश्चम में स्थित जालोर इतिहास में अपना विलक्षण स्थान रखता है। इस जिले में पर्यटन और पुरातत्व की दृष्टि से विकास की अकूत संभावनाएं हैं। पुरातन परम्पराओं और संस्कृति को यहां के लोगों ने ज्यों का त्यों सहेजकर रखा है। यहां के इतिहास को टटोलने का प्रयास करेंगे तो पाएंगे कि जालोर स्वयं एक दर्दभरी दास्तान है। उपेक्षित किन्तु महान महाकाव्य है, जिसे इतिहास के भुलाए हुए महाकवियों द्वारा पत्थरों पर लिखा गया है। सचमुच पत्थरों की भांति ही है इसकी अद्भुत शौर्य गाथाएं जो न तो अब तक काल के थपेड़ों के साथ राख बनकर उड़ सकी है और न ही विस्मृति की वषाZ से धुल सकी है। यहां का इतिहास आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित है। चूंकि जालोर अपने आप में विशिष्ट एवं विलक्षण है इसलिए आपसे आह्वान है कि यहां आकर टटोलने का प्रयास करो कि यहां के ऐतिहासिक पत्थर बड़े हैं या उन पर इतिहास रचने वाले कारीगर। इस ब्लॉग के माध्यम से जालोर को आपसे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यद्यपि इन्टरनेट की दुनिया में जालोर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं, लेकिन इस ब्लॉग के माध्यम से आपको जालोर के बारे में अद्यतित एवं नवीन जानकारी से नियमित अवगत करवाने का प्रयास किया जाता रहेगा।
Google apps
Main menu