संजीव कुमार सिन्हा
- Age: 31
- Gender: Male
- Astrological Sign: Capricorn
- Zodiac Year: Snake
- Industry: Communications or Media
- Occupation: पत्रकारिता
- Location: नई दिल्ली : India
About Me
2 जनवरी, 1978 को पुपरी, बिहार में जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कला और गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्रियां हासिल कीं। पूर्णकालिक राजनीतिक कार्यकर्ता। 1988 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में। भारतीय संस्कृति के प्रबल पक्षधर। एक दर्जन से ज्यादा पुस्तकों का संपादन। भारतीय जनता पार्टी की पाक्षिक पत्रिका 'भाजपा समाचार' और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की द्विमासिक पत्रिका 'राष्ट्रीय छात्रशक्ति' के संपादक मंडल का सदस्य रहा। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर नियमित लेखन। बचपन में नाटकों में भाग लिया। कविताएं पढ़ने और लोक-संगीत सुनने में बेहद रूचि। पेंटिंग का शौक। विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता के नाते छात्र आंदोलन में एक दशक तक सक्रिय। विद्यार्थी परिषद् में दिल्ली विश्वविद्यालय, उत्तरी परिसर विभाग प्रमुख का दायित्व संभाला। जनांदोलनों में बराबर भागीदारी। महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय, राम मनोहर लोहिया के विचार व कर्मशक्ति के आलोक में आगे बढ़ने का हौसला। संप्रति : पाक्षिक पत्रिका 'कमल संदेश' के संपादक मंडल सदस्य के नाते संपादन कार्य। संपर्क : sanjeev.sinha78@gmail.com
